Jamshedpur : राष्ट्र को मज़बूत करना है, भाजपा को मज़बूत करना ही होगा : अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

भाजपा जुगसलाई मंडल के सदस्यता अभियान में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले और ललन चौहान

भाजपा जुगसलाई मंडल में विशेष सदस्यता अभियान का सफल आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आज भाजपा जुगसलाई मंडल के तहत गौशाला चौक पर मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और वरिष्ठ नेता ललन चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास रखती है।

इस अभियान का उद्देश्य हर वर्ग और हर व्यक्ति को भाजपा के साथ जोड़ना है। कार्यकर्ताओं को अपने पूरे सामर्थ्य और निष्ठा के साथ घर-घर संपर्क कर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए।”

ललन चौहान ने कहा, “इस अभियान का लक्ष्य पुराने सदस्यों के साथ-साथ नए मतदाताओं को भी जोड़ना है। जब हर वर्ग से लोग भाजपा के साथ जुड़ेंगे, तभी यह अभियान सार्थक होगा।”

जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि इस अभियान को जुगसलाई के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों पर चलाया जाएगा ताकि मंडल सदस्यता अभियान में शीर्ष स्थान हासिल कर सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल मोदी, प्रकाश जोशी, नागेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर दास, गणेश रविदास, पिंटू सैनी, उपेंद्र चतरथ, सुंदर गुप्ता, रविंद्र भाटिया, मनीष जोशी, सुनील साहू, विकास सिंह, अनूप खां, विकास महतो, रविशंकर तिवारी, अनिल शर्मा, जैकी सारस्वत, रितेश जैन, अनिल चौहान, सुनील सिंह, अनिल सेठ, रशपाल सैनी, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें