Jamshedpur : अरुण कुमार सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन बने

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीतारामडेरा निवासी अरुण कुमार जिला पूर्वी सिंहभूम सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन बनाए गए हैं. उपायुक्त सह नियंत्रक पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सह उप नियंत्रक शताब्दी मजूमदार ने सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कार्यालय) ने अवैतनिक चीफ वार्डन पद पर नियुक्त किया है.

पिछले काफी दिनों से यह पद रिक्त था और उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक के लिए की गई है. उनका नियुक्ति पत्र दे दिया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है.
इसकी प्रति आयुक्त नागरिक सुरक्षा झारखंड रांची को भी प्रेषित कर दी गई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिविल डिफेंस का गठन भारत में 1968 में किया गया. युद्ध तथा कोरोना काल जैसे आपदा परिस्थितियों में सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसका उद्देश्य देश के आंतरिक इलाकों की रक्षा करने, सशस्त्र बलों का समर्थन करने, नागरिकों को संगठित कर नागरिक प्रशासन की मदद करने जैसे कार्य आदि है.

जिला पूर्वी संभाग में तकरीबन 500 से ज्यादा इसके वालंटियर हैं और विभिन्न मोहल्ले में इसके डिविजनल वार्डन, पोस्ट वार्डन और स्वयं सेवक हैं.

शहर के दुर्गा पूजा, रामनवमी विसर्जन आदि मौके पर सक्रिय भूमिका निभाती है. वर्तमान में विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को आपदा प्रबंधन जैसे सीपीआर, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड, रोड सेफ्टी, संभावित दुर्घटना के की रोकथाम के रोकने के उपाय आदि का प्रशिक्षण आम जनता को देती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर