Jamshedpur : परसुडीह बाजार में सरकारी जर्जर भवन का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर।

परसुडीह बाजार स्थित जर्जर भवन का छज्जा गिरने से पूरे बाजार में हड़कम मच गया. हालांकि सुबह के वक्त इस घटना के घटने से किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ.
जानकारी के अनुसार कृषि बाजार समिति के अधीन परसुडीह बाजार अंतर्गत भवन को विभाग ने कंडम घोषित करते हुए 198 दुकानदारों को नोटिस थमाया है. दूसरी तरफ दुकानदार भवन के केवल ऊपरी हिस्से की मरमती करण की मांग कर रहे हैं. ताकि नीचे वाले हिस्से के दुकानदारों को दुकान न खाली करनी पड़े. कृषि बाजार समिति और दुकानदारों के विवाद के बीच आज भवन का छज्जा गिर गया, हालांकि किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ.

वक्त रहते इस समस्या का हल नहीं निकाला गया तो स्थिति और भयावह होगी. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि अहले सुबह छज्जा गिरा जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, पर उनके दुकान का पूरा सामान बर्बाद हो गया. उन्होंने बताया कि एक बड़ी दुर्घटना टल गई है. अगर यही हादसा 10 बजे के बाद हुआ तो निश्चित ही कोई अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर