Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची में शहीद स्मारक बनवाकर दम लेंगे : संजीव आचार्य, जेपी मोर्चा के बैनर तले शहीद छात्रों का शहादत दिवस मनाया गया, देखें-Video

SHARE:

जमशेदपुर.

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार 18 जुलाई शहीद दिवस पर साकची स्थित बसंत टॉकीज गोलचक्कर (शहीद गोलचक्कर) परिसर में जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा एवं शहीद स्मारक निर्माण समिति के बैनर तले तीन क्रांतिकारी छात्रों का शहादत दिवस मनाया गया. सन 74 के संपूर्ण क्रांति छात्र आंदोलन के दौरान लौहनगरी के तीन क्रांतिकारी छात्र प्रणब मुखर्जी , राजीव रंजन एवं मोहम्मद मुसीम पुलिस की गोली से शहीद हुए थे. 18 जुलाई को साकची स्थित सिनेमा गोलचक्कर शहीद चौक पर तब से लेकर अब तक हर वर्ष शहीद दिवस मनाते आ रहे हैं. शहीद स्मारक निर्माण समिति एवं जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा के संयुक्त बैनर तले संगठन के संयोजक अध्यक्ष संजीव आचार्य के अध्यक्षता में तीन क्रांतिकारी छात्रों को शहादत दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम सुबह 10:00 बजे से जमशेदपुर के विभिन्न जगह से छात्र, युवाओ, महिलाओं एवं बुजुर्गों की टोली शहीद स्थल पर एकत्रित हुई.”जब तक सूरज चांद रहेगा, ” शहीद तेरा नाम रहेगा… “जयप्रकाश नारायण अमर रहे” अमर शहीद अमर रहे” के नारों से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. शहीद स्थल पर जयप्रकाश नारायण एवं शहीद छात्रों के नारों से शहीद स्थल गूंजता रहा. तत्पश्चात शहीद स्थल पर शहीद छात्रों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जेपी आंदोलनकारी पूर्व छात्र नेता संतोष अग्रवाल, सुरेश दत्त पांडे, वशिष्ठ नारायण तिवारी उर्फ बड़कू भैया, योगेश शर्मा, दिनेश मंडल, सत्यनारायण गॉड उपस्थित होकर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित किए. संगठन के तरफ से मोर्चा के संयोजक संजीव आचार्य ने उपस्थित सभी जेपी आंदोलनकारियों एवं महिलाओं को अंग वस्त्र देकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. तत्पश्चात शहीद दिवस को संबोधित करते हुए जेपी आंदोलन के पूर्व छात्र नेता संतोष अग्रवाल ने कहा कि जेपी का सपना आज भी अधूरा है. तत्कालीन छात्र नेता व्यवस्था परिवर्तन के बदले अभी सत्ता सुख के सुख सुविधा भोग रहे हैं. आने वाला साल 2024 जेपी आंदोलन का और शहीद दिवस का 50 वर्ष पूरा होने वाला है. अगले वर्ष तक किसी भी कीमत में शहीद स्मारक जरूर बनेगा. सभा को आगे संबोधित कर जेपी आंदोलनकारी सुरेश दत्त पांडे ने कहा कि टाटा कंपनी, जनप्रतिनिधि की उदासीनता एवं जिला प्रशासन की मिलीभगत के कारण आज तक शहीद स्मारक नहीं बन पाया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जेपी आंदोलनकारी वशिष्ठ नारायण तिवारी एवं योगेश शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इसी आंदोलन से निकले सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाले नेताओं के पास शहीद दिवस के दिन, शहीदों के लिए 2 मिनट का समय नहीं है, कि आज शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए. शहीद स्थल पर जमशेदपुर की आम जनमानस की भावना जुड़ी हुई है. शहीद स्मारक नहीं बन पाना काफी दुखद है, परंतु हम सभी प्रयास कर आने वाले दिनों में जरूर शहीद स्मारक शहीद स्थल पर बनाएंगे. इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े हम सब तैयार हैं. सभा को आगे संबोधित कर जेपी आंदोलनकारी दिनेश मंडल एवं सत्यनारायण गॉड ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी व्यक्ति नहीं एक विचार थे, जो आज भी प्रासंगिक है. संजीव आचार्य ने कहा कि आज भी पूरे देश में जयप्रकाश नारायण जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है. शहीद छात्रों का शहादत बेकार जाने नहीं देंगे. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हिटलर शाही, निरंकुश एवं दिशा विहीन शासन के विरुद्ध प्रकाश जी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था. यह आंदोलन सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए था. शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके अधूरे कार्य को आज के छात्र नौजवान पूरा करेंगे. संजीव आचार्य ने आगे कहा कि जयप्रकाश का व्यवस्था परिवर्तन का सपना आज भी अधूरा है. अगले वर्ष शहीद दिवस का 50 वर्ष पूरा होने वाला है. हम लोग पूरे जमशेदपुर में हस्ताक्षर जन जागरण अभियान चलाकर कई छात्रों के इतिहास के बारे में बताएं. जनसमूह एकत्रित कर आगामी जयप्रकाश जी के जयंती में शहीद स्मारक बनाने की पुरजोर कोशिश करेंगे. इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े हम सब छात्र, नौजवान, महिलाएं तैयार हैं. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन छात्र नेता सुखविंदर सिंह ने किया.

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित डी मनी, पिंकी विश्वास, आभा वर्मा, पुतुल सिंह , सरिता सिंह, निम्मी सिंह, रेनू सिंह, अनुराधा गोंडल, मामूनी दास, सीता झा, रीता लोहार, गौरी देवी, चंदना रानी, पूनम देवी, मीना देवी, वर्षा झा, जयंती जयसवाल, पूजा सिंह, नीतू कुमारी, अंजना सिंह, मनदीप सिंह, हरमन सिंह, के निशान, आलोक रंजन, सुखविंदर सिंह, अभिषेक शर्मा, शिव कुमार यादव, अमन खान, कन्हैया पांडे, दीपक पांडे, राजकुमार झा महावीर साहू, प्रसनजीत कुमार, मनदीप सिंह, हिमांशु सिंह, सुमित झा, आशीष कुमार, आशीष पात्रो, सौरभ चटर्जी, भागवत मुखर्जी, निलेश कुमार, सुशांत कुमार, सुजल चंद्रा, राहुल दत्ता, सिद्धार्थ कुमार, करण कुमार, प्रसनजीत सिंह, अभिषेक सिंह, यस सिंह, मुकेश सिंह, महाराजा सिंह, रिंकू सिंह, अनिकेत बोरकर , पियूष शाह, जसप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, सैफ खान, खालिद खान, हुसैन खान, मोहम्मद रजा, विक्की खान, सरफराज हुसैन, शाहिद, बबलू खान, छोटू, सदाकत खान, सफीक, तुषार सेन, संदीप शर्मा, आनंद सिंह, सुशांत कुमार, मुकेश सिंह , सौरव चटर्जी, आनंद श्रीवास्तव, स्वपन राय , सुप्री साह, नीलू सिंह, अजय माझी, राजेश गोप, तपन प्रधान, अमन सिंह रंजीत कुमार आनंद राजपूत सहित संगठन के कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. श्रद्धांजलि सभा के अंत में संजीव आचार्य के नेतृत्व में उपस्थित सभी पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा राष्ट्रगान गाकर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम समापन हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर