Breaking News
Tatanagar Station : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को तीन महीने रद्द करने के फैसले का CGPC ने जताया कड़ा एतराज,  स्टेशन दौरे पर आये एजीएम को सौंपा ज्ञापन Jamshedpur : तुषार इवेंट और सिल्वर क्रिएशंस के डांडिया रास महोत्सव का भव्य आयोजन 15 अक्टूबर को Jamshedpur : जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन Sikhs For Justice : ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ 1 ਨਵੰਬਰ ਦਿੱਲੀ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਸਐਫਜੇ ਦੀ ਤਿੱਖੀ ਚਿਤਾਵਨੀ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿਚ ਖੱਲਲ ਪਾਉਣ ਲਈ 51 ਲੱਖ ਇਨਾਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ Amritsar/Delhi : ਸਿੱਖ ਮਿਸ਼ਨ ਦਿੱਲੀ ਵਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਆਰੰਭ Delhi/Punjab : ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਨਾ ਰੁਕੀਆਂ ਤਾਂ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਕੀ ਲਾਭ, 597 ਕੇਸਾਂ ’ਚ ਸਿਰਫ਼ 44 ਸਜ਼ਾਵਾਂ, ਨਵਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਲਾਗੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਜਾਰੀ : ਸਰਦਾਰ ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना होने से बची, अंजाम देने से पहले ही पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद, फायरिंग में भी शामिल, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर।

सोनारी थाना पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी घटना होते होते रह गई. इस दौरान पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया. साथ ही उनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं. मामले का खुलासा मंगलवार की दोपहर सीसीआर डीएसपी सह इलाके के प्रभारी डीएसपी-2 अनिमेष गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के समक्ष किया. मौके पर थाना प्रभारी विष्णु राउत भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि बीते 15 जुलाई को सोनारी थाना अंतर्गत बी-ब्लॉक खूंटाडीह में गोली चालन की घटना घटी थी. जिसमें वहां के रहने वाले सुमित गोराई उर्फ विक्की, उसके पिता करन गोराई और चाचा को आरोपी बनाया गया था. इसी मामले में थाना के एसआई कुंदन चौधरी को आरोपी सुमित गोराई के हेते गिरोह के कुछ सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में दोमुहानी के पास होने की गुप्त सूचना मिली. सूचना थाना प्रभारी ने अपने वरीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद उनके निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन भी किया गया. वहीं अनुसंधान के क्रम में गठित टीम ने सोनारी दोमुहानी के पास छापेमारी की.

स्कार्पियो से भागने में सफल हुए छह अपराधी, छापामारी जारी

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान पुलिस को देखकर 6 अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस ने पांच अपराधियों को मौके पर ही धर दबोचा. उनकी तलाशी लेने के क्रम में पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस के साथ-साथ अन्य सामान भी बरामद किया. गिरफ्तार अपराधियों में सोनारी आर्म्स एक्ट का आरोपी खुंटाडीह बी ब्लॉक निवासी सुमित गोराई उर्फ विक्की, खुंटाडीह रेखा रानी के घर पर किराएदार शातिर अपराधी सोनू सिंह उर्फ सियाल, खुंटाडीह तापस पोरस के घर में किराएदार संतोष स्वामी उर्फ खट्टा, रुपेश महतो और सोनारी खुंटाडीह पन्ना सिंह जंघेल के घर में किराएदार आकाशदीप उर्फ पगला शामिल है. इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो धारदार तलवार और 5 मोबाइल भी जब्त किया है.

पूर्व का आपराधिक इतिहास से आरोपियों का

गिरफ्तार सभी अपराधियों के विरुद्ध सोनारी थाने में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूछताछ में अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है. गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध एसआई कुंदन चौधरी के बयान पर थाने में मामला दर्ज कर मंगलवार सभी को जेल भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है.

छापामारी दल में ये थे शामिल

टीम में थाना प्रभारी के अलावा एसआई कुंदन चौधरी, कुलदीप कुमार मेहता, धीरज कुमार सिंह, गौतम कुमार, आरक्षी 64 दिलीप कुमार और आरक्षी 2140 बबलू मुंडा के साथ साथ सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर