CKP Divison : डीआरएम ने आदित्यपुर से सालगाझड़ी तक किया थर्ड लाइन का निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रेलवे यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के उद्देश्य से चक्रधरपुर रेल मंडल में थर्ड लाइन बिछाने का काम तेज गति से चल रहा है. इस कार्य का निरीक्षण करने के लिए रेल मंडल के डीआरएम तरुण भूरिया मंगलवार को आदित्यपुर से टाटा और सालगाझड़ी स्टेशन तक पहुंचे. निरीक्षण के दौरान, डीआरएम ने आदित्यपुर में आरवीएनएल को स्टेशन के कार्य को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया. इसके बाद, उन्होंने सालगाझड़ी में थर्ड लाइन की स्थिति का भी जायजा लिया, जिसमें सिग्नल, ट्रैक्शन और अन्य परिचालन यंत्रों की जांच की. उन्होंने परिचालन और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से भी काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur police : कीताडीह का चर्चित आबिद 30 लाख की ब्रॉउन शुगर के साथ फिर गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सालगाझड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन की बढ़ती संख्या को देखते हुए, डीआरएम ने यहां ओवरब्रिज बनाने की योजना पर भी विचार किया. रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को आसानी हो सके. इस निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि रेलवे यात्री सुविधा को प्राथमिकता दे रहा है और इन सुधारों के जरिए यात्रा को और भी सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर