Jamshedpur Police : पूर्व मेड का बेटा निकला बिष्टुपुर डकैती कांड का मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

आरोपियों की निशानदेही पर 25 ग्राम गला हुआ सोना, घटना में इस्तेमाल चाकू, ऑटो और मोबाइल बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बागमती रोड स्थित एक घर में 19 जनवरी की रात हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मानगो जवाहर नगर निवासी मिराज खान उर्फ बाबू, चाईबासा निवासी सावन देवगम, बिष्टुपुर निवासी सोनू बाग उर्फ रवि बाग, सीतारामडेरा निवासी किशन बाग और राजा महानंद शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 25 ग्राम गला हुआ सोना, घटना में इस्तेमाल चाकू, ऑटो और मोबाइल बरामद किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व मेड का बेटा निकला मास्टरमाइंड

मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि डकैती की योजना बिष्टुपुर निवासी सोनू बाग ने बनाई थी, जिसकी मां पीड़ित परिवार के घर में मेड का काम करती थी. घटना के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पाया कि अपराधी एक ऑटो से भागे थे ऑटो का पता लगाने पर यह मिराज खान का निकला, जो पहले से ही छिनतई और गृहभेदन के मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस ने मिराज को मानगो से गिरफ्तार किया, जिसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी.

पहले भी बड़ी घटना को अंजाम दे चुका है सोनू

जांच में खुलासा हुआ कि सोनू पहले भी कदमा इलाके में एक बड़ी डकैती कर चुका है. उस घटना में भी सोनू की मां ने मेड के रूप में काम किया था. मौजूदा घटना के लिए सोनू ने करीब एक माह पहले योजना बनाई और अपने साथियों को तैयार किया. डकैती की रात सोनू और उसके साथी जोमैटो डिलीवरी बॉय का वेश बनाकर पीड़ित अंजू देवी के घर पहुंचे. उन्होंने घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. डकैती में मिले सामान को आपस में बांटने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर