विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी के संग की बैठक

SHARE:

जनहित के कई मुद्दों पर त्वरित समाधान की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू लगातार प्रयासरत है. बुधवार को उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी के संग बैठक की और क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की. एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए नए बिजली कनेक्शन पर सिक्योरिटी राशि जमा करने के नियम से छूट देने की बात कही. उन्होंने कहा कि ये लोग समाज के सबसे निचले पायदान पर हैं और इनके लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें. इसके साथ हीं, गोलमुरी क्षेत्र के पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में पानी कनेक्शन पर लगाए गए 5 हजार रुपये के जुर्माने को समाप्त कर सभी परिवारों को वैध कनेक्शन दिया जाए.

इसी तरह, सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी में सीवरेज की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है, जिसका गंदा पानी घरों में घुस रहा है, इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बड़ा नाला जाम होने के कारण भी लोगों को कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है, जिसकी तत्काल और अविलंब सफाई आवश्यक है.

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना के तहत शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जल संकट को दूर करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल निरंतर उपलब्ध हो सके. इसके अलावा, सीएसआर के तहत बस्ती इलाकों में सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया गया. विधायक ने कहा कि सीएसआर के तहत इन इलाकों में रोशनी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके और लोग निर्भीक होकर रह सके.

टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी ने विधायक द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिया विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता की परेशानियों को दूर करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें