Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें थानेदार – एसएसपी

SHARE:

  • एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन
  • मादक पदार्थों की रोकथाम और तकनीकी प्रणालियों के कार्यान्वयन पर चर्चा की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शुक्रवार को जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने क्राइम मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में एसएसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए थानेदारों को सख्त निर्देश दिए. इसके अलावा, वारंटों और कुर्की के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया. एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों से पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन की स्थिति को जल्द से जल्द स्पष्ट करने के लिए कहा. बैठक में फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर छापेमारी, और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें : Giridih : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने गिरिडीह महाविद्यालय में आयोजित किया कबड्डी प्रतियोगिता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अतिरिक्त, सीसीटीएनएस, आईटीएसएसओ, आईआरएडी, आईसीजेएस और जेओएफएस जैसी पुलिस तकनीकी प्रणालियों के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही, बैठक के दौरान थाना प्रभारियों को स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. उन्होंने अपने-अपने थाना परिसर की सफाई को सुनिश्चित किया था, जिसे एसएसपी ने सराहा. इस बैठक के बाद एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को आगामी दिनों में अधिक सतर्क रहने और अपने कार्यों में दक्षता बढ़ाने का निर्देश दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर