Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : केंद्र सरकार झुकी, लेकिन भरोसेमंद नहीं – कुलविंदर सिंह

SHARE:

  • अधिवक्ता संगठनों की एकता ने सरकार को मजबूर किया, लेकिन सरकार की मंशा पर संदेह जताया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

केंद्र सरकार के अधिवक्ता अधिनियम (संशोधन) 2025 के प्रारूप को वापस लेने का निर्णय शहर के अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने देशभर के 27 लाख अधिवक्ताओं की एकता की जीत बताया है. कुलविंदर के अनुसार, विधि विभाग के सचिव द्वारा बार काउंसिल आफ इंडिया को लिखित में सूचित किया गया कि प्रारूप पर विचार करने की प्रक्रिया अब बंद की जा रही है और वार्ता के बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी. कुलविंदर सिंह का कहना है कि यह अधिवक्ताओं की एकता की जीत है, लेकिन इसे असली सफलता नहीं मानना चाहिए, क्योंकि सरकार ने हमेशा अपने वादों से मुकरने का इतिहास दिखाया है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : बिष्टुपुर में सरयू राय की पहल पर सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति का आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अधिवक्ता अधिनियम संशोधन के खिलाफ वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा

कुलविंदर सिंह ने आगे कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन और सांसद मनन कुमार मिश्रा ने स्वीकार किया था कि प्रारूप में जिन पहलुओं पर आपत्ति उठाई गई थी, उन्हें अधिकारियों ने नजरअंदाज किया. कुलविंदर ने चेतावनी दी कि सरकार बार-बार आंदोलन के बाद वादे करती है, लेकिन कभी भी अपने वादे पूरे नहीं करती. उन्होंने कहा कि देश के 27 लाख वकीलों को सरकार की गलत मंशा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संभावित आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि अगर सरकार फिर से अपनी मनमानी करती है, तो उसे रोकने के लिए आंदोलन और संघर्ष की आवश्यकता हो सकती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर