फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में गोविंदपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में नितारा फाउंडेशन की ओर से 11वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 82 प्रतिभागियों ने रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर नितारा फाउंडेशन के सचिव अमित कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में ऐसे शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संस्था रक्तदान के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य करती रहेगी।
शिविर में अतिथि के रूप में जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार और कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव समेत कई समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और नितारा फाउंडेशन की सामाजिक पहल की सराहना की। आयोजकों ने रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।




































