WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जुगसलाई में युवक पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जुगसलाई में 16 फरवरी को हुए युवक इसरार पर फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस घटना में घायल युवक इसरार को बदमाशों ने गोली मारी थी. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, चार कारतूस, चार स्मार्टफोन और एक स्कूटी बरामद की गई है. इस मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी गिरफ्तार बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया है. सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, अरमान उर्फ पतला, कदमा के शास्त्री नगर के रहने वाले समीर कालिंदी और धतकीडीह की निखत परवीन उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें Giridih : सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीबीए के विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने बताया कि जाहिद हुसैन उर्फ विक्की का अपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और कुछ युवक खरकाई रेलवे ब्रिज के पास एक पिस्तौल के साथ घूम रहे हैं. पुलिस ने तुरंत छापामारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. महिला निखत परवीन उर्फ पूजा ने बताया कि जो पिस्टल उसके पास थी, वह खुर्शीद उर्फ भाकुड़ और निजाम का था. 16 फरवरी को गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग के बाद खुर्शीद फरार हो गया था और उसने अपना पिस्तौल निखत को रखने के लिए दिया था. निखत ने यह पिस्तौल जाहिद, अरमान और समीर को देने के लिए लाया था, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर