Breaking News
Jamshedpur : पूर्व शिक्षक कुलबिंदर सिंह को एसआईआर का नोटिस Jamshedpur : अंधभक्तों की परीक्षा आज शाम छह बजे से सात बजे तक, सेवा संकल्प अभियान सिर्फ ढकोसला : सुधीर कुमार पप्पू Happy Birthday Prime minister Ji : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर नानक पेड़ सेवा दल ने लगाया पौधा, अच्छे स्वास्थ्य की कामना Jamshedpur : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के CRM मैकेनिकल मेंटेनेंस में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा Tatanagar Station : जादव जी की चावल-चाय में हुई सांठ-गांठ, लल्लू को लेकर बागबेड़ा पुलिस बल्ले-बल्ले, जनता होले–होले Secret Rules: न बारात, न फेरे… नक्सली संगठन में शादी की कीमत थी ‘संतान का त्याग’, सरेंडर के बाद सामने आई अंदरूनी कहानी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के CRM मैकेनिकल मेंटेनेंस में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के CRM मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग के शिफ्ट ऑफिस में देवशिल्पी एवं निर्माण-कौशल के अधिष्ठाता भगवान श्री विश्वकर्मा बाबा की पूजा-अर्चना श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। पूजा कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष रूप से यादगार रहा, क्योंकि CRM मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग में पहली बार महिला कर्मचारियों ने भी विश्वकर्मा पूजा में सक्रिय रूप से सहभागिता की। महिला कर्मचारियों की भागीदारी ने कार्यक्रम में उत्साह और गरिमा को और बढ़ाया तथा कार्यस्थल पर समान सहभागिता, टीम भावना और आपसी सहयोग का सुंदर संदेश दिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूजा के दौरान विभाग में उपयोग होने वाली मशीनों, उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सभी ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी से प्रार्थना की कि टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और कंपनी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

साथ ही सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, खुशहाली एवं निरंतर उन्नति की कामना की गई। कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना के साथ कंपनी की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में CRM मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग के कई पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी तथा कर्मचारी यूनियन के कमेटी मेंबर उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह, आपसी भाईचारे और टीम भावना का वातावरण बना रहा। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन, CRM मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग तथा सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर तरक्की की मंगलकामना की।

“श्रम, कौशल, तकनीक और एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगा CRM मैकेनिकल मेंटेनेंस—और नई ऊंचाइयों को छुएगा टिनप्लेट डिवीजन।” Crm मैकेनिकल मेंटिनेस टाटा टिनप्लेट डिवीजन के कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल और साथियों ने इस आयोजन को सफल किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर