फतेह लाइव, रिपोर्टर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर नानक पेड़ सेवा दल, सीतारामडेरा की ओर से पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान दल के प्रधान कुलबीर सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ के रूप में विकसित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विनय कुमार, आनंद कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार कुमार, सुखदेव सिंह और बलजीत प्रसाद सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




































