WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ा अपडेट: धनबाद में फरार शूटर से पुलिस की मुठभेड़

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के चर्चित युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के बीच बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मामले में फरार चल रहे एक शूटर से धनबाद में पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान शूटर को गोली लगी है। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से किया जाना अभी बाकी है।

निखार सबलोक की हत्या के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों और शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। जांच के दौरान इस हत्याकांड के तार धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़े शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू तक पहुंचने की बात भी सामने आई थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

24 अगस्त को हुई थी निखार की हत्या

युवा कारोबारी निखार सबलोक की 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र में टेंथ माइल स्टोन होटल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

जांच में यह बात सामने आने की जानकारी है कि हत्या से पहले निखार की रेकी की गई थी। उनकी तस्वीर और लोकेशन कथित तौर पर शूटरों तक पहुंचाई गई थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई।

कई राज्यों में हुई छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की अलग-अलग टीमों ने झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों और कथित शूटरों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है, जबकि कुछ आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे थे।

धनबाद में मुठभेड़ की सूचना से बढ़ी हलचल

इसी बीच धनबाद में फरार शूटर के पुलिस के साथ मुठभेड़ में घिरने और गोली लगने की सूचना ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। यदि पुलिस इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि करती है, तो यह निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम होगा।

फिलहाल पुलिस की आधिकारिक जानकारी और मुठभेड़ से जुड़े विस्तृत तथ्यों का इंतजार है। शूटर की पहचान, उसकी स्थिति और बरामदगी को लेकर भी आधिकारिक बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर