Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : समाहरणालय सभागार में होली पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

  • विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को दिए गए सख्त दिशा-निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें. उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि वे अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीने और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : कदमा थाना पुलिस ने गौरा गैंग के तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अवैध शराब की बिक्री रोकने और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि उन जगहों पर जहां अवैध शराब बिकती है, वहां छापेमारी की जाए. इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने की बात भी कही गई. पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को सोशल मीडिया पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी पोस्ट को लेकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूर्व से ही सक्रिय रहें. असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन

सभी संबंधित विभागों को सक्रिय रहने का दिया गया निर्देश

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने होली पर्व को लेकर संबंधित विभागों जैसे पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, फायर सेफ्टी और नगर निगम को एक्टिव रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को सक्रिय रखें. यह सुनिश्चित किया जाए कि होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए और किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो. उप विकास आयुक्त ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और सभी संबंधित अधिकारियों को विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर