Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Giridih : मादक पदार्थों की तस्करी और खेती की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक

SHARE:

  • समन्वय और सहयोग के साथ मादक पदार्थों की तस्करी रोकने का लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह, समाहरणालय सभागार में मादक पदार्थों की तस्करी और खेती की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और इसके उत्पादन को रोकने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई. इसके अलावा, नशीली दवाओं की लत और इसके उपयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया. सभी संबंधित विभागों को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए समन्वय और सहयोग स्थापित करने के दिशा-निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विभागों को समन्वय से काम करने का दिया गया निर्देश

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी और पश्चिमी वन प्रमंडल के पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. सभी अधिकारियों को नशीली दवाओं के प्रभाव से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर