Breaking News
Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में Jamshedpur : प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार Jamshedpur BJP : सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा से की मुलाकात, राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई Jamshedpur Raksha Bandhan : SSP की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, कहा- पुलिस से मिलता है सुरक्षा का भरोसा Jamshedpur Police : सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए छात्रों को नशा, साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : देश प्रेम और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है अखंड तिरंगा यात्रा : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – video

SHARE:

दसवीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता हेतु बैठक आयोजित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में आगामी 23 मार्च को आयोजित होने वाली दसवीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नमन परिवार द्वारा न्यू बारीडीह, बारीडीह पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सीनियर सिटीजन ग्रुप, परसुडीह, सोपोडेरा एवं अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने सभी से इस ऐतिहासिक यात्रा को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह यात्रा मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि और देश के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने कहा, “अखंड तिरंगा यात्रा हमारे भीतर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल बनाती है. यह हम सभी का दायित्व है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर एकजुट होकर न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें, बल्कि हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति गौरव को और अधिक सशक्त बनाएं.”

उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा का संदेश स्पष्ट है “हम अपने वीर सपूतों की शहादत को कभी नहीं भूलेंगे और अपने देश की गरिमा को सदैव ऊँचा रखने का संकल्प लेंगे.” उन्होंने सभी नागरिकों से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया.

बैठक के दौरान रघुवंश सिंह, एस.डी. पांडे, एस. आनंद राव, बी.के. सिंह, सत्येंद्र पांडे, कंचन देवी, रितिका श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, संगीता देवी, मोना देवी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने एकजुट होकर इस यात्रा की सफलता का संकल्प लिया और इसमें पूरी निष्ठा से भाग लेने का वचन दिया.

अंत में अमरप्रीत सिंह काले ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह यात्रा केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के प्रति हमारी गहरी निष्ठा और बलिदानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है. आइए, हम सब मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर