Breaking News
Jamshedpur Police Action : आजादनगर में अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो लोग पकड़े गए, उधर, बागबेड़ा में भी पोपो मुंडा के पकड़ाने की चर्चा Jamshedpur/Ranchi : झारखंड में खनिजों की लूट और बालू सिंडिकेट से गरीबों के घर का सपना चकनाचूर: अभय सिंह Jamshedpur : गंडक रोड काली पूजा की तैयारियों का शंखनाद, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन Jamshedpur : दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा की सौगात, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार Delhi : ਮਾਤਾ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ’ਚ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ National Akali Dal : ਆਨਲਾਈਨ ਗੇਮਿੰਗ ਦੇ ਜਾਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨੈਸ਼ਨਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਗੂੰਜਦਾਰ ਮੁਹਿੰਮ, ‘ਮੋਬਾਈਲ ਛੱਡੋ, ਮੈਦਾਨ ਨਾਲ ਨਾਤਾ ਜੋੜੋ’
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

SHARE:

  • जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मिलकर सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए किया विचार-विमर्श

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की, जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़कों पर सुरक्षा उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन, और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस आगामी त्योहारों को लेकर मुस्तैद, सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई गश्ती

Gambhir Car Associate Motion Ads

सड़क सुरक्षा के उपायों पर गहराई से हुई चर्चा

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें यह पाया गया कि नेशनल हाईवे के किनारे अवैध पार्किंग, गलत दिशा में गाड़ी चलाना, और ओवरस्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में 9 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं. उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी, और हाईवे में कनेक्टिंग रोड्स के पास ब्लिंकर्स लगाने तथा ओवरस्पीडिंग को रोकने के लिए बैरियर लगाने के सुझाव दिए गए. इसके साथ ही उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को इन सुझावों पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : Potka : बड़ा भुंमरी गांव में आयोजित हुआ 9 दिवसीय श्री श्री राधा गोविंद अखंड हरिनाम संकीर्तन

पुलिस और एनएचएआई की साझा पहल से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित

इस दौरान, जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के लिए कई आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने विशेष रूप से जेमको, दोमुहानी, एमजीएम और पीडब्ल्यू चौक बहरागोड़ा क्षेत्रों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पहल करने का निर्देश दिया. साथ ही, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, ट्रैफिक डीएसपी और टाटा स्टील के प्रतिनिधि को जेमको क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया ताकि सड़क पर अवैध पार्किंग से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अधिवक्ता अंजन कुमार साहू के नोटरी पब्लिक के रूप में चयन पर अधिवक्ताओं ने की पूजा अर्चना

सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए साकची गोलचक्कर में ऑटो चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. वरीय अधिकारियों ने ऑटो चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही ऑटो खड़ा करने की हिदायत दी और अंडर एज तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले ऑटो चालकों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना वसूलने का आदेश भी दिया गया. उन्होंने कहा कि यह कदम सड़कों पर अव्यवस्था को कम करने और यातायात को सुधारने के लिए जरूरी है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : ईद को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारी में जुटे लोग

यातायात नियमों की कड़ाई से पालन पर दिया गया जोर

इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मानगो बस स्टैंड में खड़ी जर्जर बसों को हटाने और अंतरराज्यीय बसों के लिए अस्थाई आईएसबीटी का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम और मानगो नगर निगम के अधिकारियों को अस्थाई शेड निर्माण, चलंत शौचालय तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. फरवरी माह में 33 सड़क दुर्घटनाओं के परिणामस्वरूप 25 लोगों की मौत और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, इसलिए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्री श्याम सेवा मंदिर में आठवें दिन भी जारी अनवरत श्री राम कथा

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

इसके अतिरिक्त, बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि फरवरी माह में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 572 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए और 14.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. साथ ही 1928 नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए, जिसमें 1637 पुरुष और 291 महिलाएं शामिल थीं. उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश यंग इंडियस के प्रतिनिधियों को दिया गया. इस अभियान को और प्रभावी, रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे ताकि स्कूली बच्चों और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर