WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बैसाखी पर गुरु महाराज और संगत की आज्ञा के बाद शुरू होगी साकची गुरुद्वारा चुनावी प्रक्रिया – निशान सिंह

SHARE:

  • विरोधियों के आरोपों पर खुलेआम बोले निशान सिंह, दी चुनौती
  • गुरुद्वारा चुनाव पर निशान सिंह ने रखा अपना स्पष्ट दृष्टिकोण
  • निशान सिंह ने हरविंदर सिंह मंटू पर लगाए गंभीर आरोप

फतेह लाइव, रिपोर्टर

साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने सोमवार को गुरुद्वारा के लंगर हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में विरोधियों के आरोपों का सख्ती से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सभी कार्य नियमों के अनुसार किए गए हैं और चुनाव भी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही होंगे, किसी के दबाव में नहीं आएंगे. निशान सिंह ने कहा कि जोगिन्दर सिंह जोगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सोलर पैनल मामले पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने जोगी को चुनौती दी कि वे तीन दिनों के भीतर साक्ष्य के साथ अपने आरोप साबित करें, नहीं तो वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. निशान सिंह ने सोलर पैनल पर सब्सिडी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब का कनेक्शन कमर्शियल है, जिस पर सब्सिडी नहीं मिलती. उन्होंने आरोप लगाने वालों को सलाह दी कि आरोप लगाने से पहले जानकारी प्राप्त करें क्योंकि गुरु घर राजनीति के लिए नहीं है. निशान सिंह ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के लिए एक विरोधी दल होना चाहिए, लेकिन आरोप लगाने वालों को आरोप लगाने से पहले सच्चाई जाननी चाहिए ताकि उनकी शर्मिंदगी न हो.

इसे भी पढ़ें : Dumaria : प्रखण्ड में ग्राम स्वशासन अभियान के तहत राशन कार्ड का ईकेवाईसी शिविर आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रधान निशान सिंह ने यह भी कहा कि वे चुनाव से नहीं भाग रहे हैं. पहले वे सर्वसम्मति के पक्षधर थे, लेकिन अब वे बैलेट चुनाव में जाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने जोगिन्दर सिंह जोगी को स्वयंभू किंग मेकर बताया और कहा कि वे अपने पिता महेन्द्र सिंह और हरदयाल सिंह को चुनाव जीताने में असफल रहे हैं. निशान सिंह ने साकची गुरुद्वारा संविधान के अनुच्छेद 10/5 का हवाला देते हुए कहा कि कमिटी का कार्यकाल समाप्त होने से 40 दिन पूर्व जनरल बॉडी मीटिंग बुलाकर चुनाव की घोषणा करनी होती है. निशान सिंह ने आरोप लगाते हुए हरविंदर सिंह मंटू पर गुरुद्वारा की लाखों की देनदारी छुपाने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव हारने के बाद मंटू नकद जमा नहीं कर सकते तो फिर लाखों रुपये कैसे जमा हुए और वह पहले किसके पास थे? निशान सिंह ने मंटू पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कमिटी ने 01-05-2019 से 30-04-2022 तक मॉर्डन इंग्लिश स्कूल को लीज पर दिया था, जो गुरुद्वारा कमिटी के संविधान के खिलाफ है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में श्री राजस्थान शिवमंदिर में भव्य गणगौर पुजन महोत्सव आयोजित

निशान सिंह ने स्कूल में हुई बहाली के मामले में कहा कि यह पूरी तरह पारदर्शी तरीके से और सरकारी प्रक्रिया के तहत की गई है. उन्होंने कहा कि जोगिन्दर सिंह जोगी ने अपने स्वार्थ के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन में हस्तक्षेप करने की कोशिश की है. निशान सिंह ने यह भी कहा कि जोगी का गुरुद्वारा साहिब में टेंट कारोबार करने का इरादा था, जिसे कमिटी ने समर्थन नहीं दिया. इसके अलावा, उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कैंटीन प्रबंधन के फैसले का भी समर्थन किया था, लेकिन जोगी ने इसे विरोध करने की कोशिश की. निशान सिंह ने निष्कर्ष निकाला कि उनकी टीम ने गुरु घर की सेवा ईमानदारी और समर्पण के साथ की है, जिससे संगत के बीच उनकी छवि साफ और बेदाग है. उन्होंने कहा कि जोगिन्दर सिंह जोगी अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं क्योंकि वे उनके कार्यों की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं. निशान सिंह ने यह भी कहा कि गुरु घर राजनीति का स्थान नहीं है, बल्कि यह सेवा का स्थान है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर