Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Bokaro : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में दहेज हत्या के तीन आरोपियों को दस साल की सजा

SHARE:

  • ससुर, भैंसुर और गोतनी को सश्रम कारावास की सजा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई. सजा पाने वाले आरोपी ससुर टिकेश्वर महतो, भैंसुर नीलकंठ महतो और गोतनी प्रमिला देवी हैं. यह मामला गिरिडीह जिला के बगोदर थाना अंतर्गत टुकटुको निवासी टिकेश्वर महतो द्वारा दर्ज कराए गए वाद पर आधारित था. उन्होंने अपनी बेटी पूनम कुमारी की शादी 2020 में पेक नारायणपुर थाना अंतर्गत मुंगो रंगामाटी निवासी बसंत कुमार महतो के साथ की थी. शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पूनम कुमारी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती रही.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा लीज नवीकरण को लेकर सरयू राय की भूमि सुधार सचिव से बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचक ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके दामाद, ससुर, भैंसुर और गोतनी ने उसकी बेटी से मोटरसाइकिल और मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की मांग की थी. जब उसने मना किया, तो उसे गालियाँ दी जाती थीं. पीड़िता ने फोन पर अपने माता-पिता से कहा था कि अगर दहेज नहीं दिया जाएगा तो उसकी जान को खतरा हो सकता है. एक दिन बाद, 1 अक्टूबर 2020 को उसकी बेटी की लाश महुआ के पेड़ से लटकी हुई मिली, जिसका गला साड़ी से घोटकर हत्या की गई थी. इसके बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, और आरोप पत्र दाखिल होने के बाद यह मामला तेनुघाट न्यायालय में चला गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के तहत जिला समिति गठन हेतु बैठक

न्यायालय में अभियोजन पक्ष ने गवाहों की पुष्टि और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस के बाद आरोपियों को दोषी पाया. जिला जज द्वितीय ने तीनों दोषियों को दहेज हत्या का अपराधी मानते हुए उन्हें दस साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई. सजा सुनाए जाने के बाद तीनों आरोपियों को तेनुघाट जेल भेज दिया गया. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू ने इस मामले में तर्क प्रस्तुत किए और न्यायालय से दोषियों को सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर