फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में चुनाव प्रकिया शुरू होते ही निशान सिंह ने गुरु महाराज का आदेश लेकर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. रविवार को निशान सिंह ने अपने समर्थकों के साकची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अपने समर्थन के लिये संगत से घर घर जाकर मिले. रविवार को निशान सिंह ने साकची के काशीडीह, बाराद्वारी, न्यू बाराद्वारी में सिख वोटरों से संपर्क साध उन्हें सेवा का मौका दिए जाने की अपील की.

यह भी पढ़े : Giridih : प्रेस क्लब ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि साकची की संगत उनके पिछले कार्यकाल की सेवा से संतुष्ट है और वे और उनकी टीम आगे भी संगत की सेवा के लिए तत्पर हैं. निशान सिंह ने कहा वे जल्द ही संगत के अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे. निशान सिंह के जनसंपर्क अभियान में मुख्यरूप से परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, सन्नी सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सुरजीत सिंह छितै, जसबीर सिंह गांधी, ताज सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, सतबीर सिंह गोलडू, जगतार सिंह, रमन सिद्धू, मनोहर सिंह मिते जसपाल सिंह जस्से के साथ अन्य शामिल हुए.