Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Baharagoda : अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने पाथरा पंचायत का किया निरीक्षण

SHARE:

  • प्री-स्कूल किट्स की प्रशंसा, सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में चयनित
  • पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया सघन निरीक्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने पोषण अभियान योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड की सुपोषित ग्राम पंचायत पाथरा का हाल ही में भ्रमण किया. टीम ने नाकदोहा एवं पांकीसोल स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में वृद्धि, निगरानी एवं सत्यापन कार्य किया. केंद्रों की आधारभूत संरचना, खाद्य विविधता और स्वच्छता की विस्तृत समीक्षा की गई. टीम ने जिला उपायुक्त के प्रयासों से उपलब्ध कराए गए प्री-स्कूल किट्स की सराहना की. आंगनबाड़ी केंद्रों पर एएनएम द्वारा किए जा रहे टीकाकरण कार्य का भी जायजा लिया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : स्वर्गीय तिलकधारी सिंह के निधन पर सोनिया गांधी ने व्यक्त की संवेदनाएं

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पोषण अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका

पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज लाभुकों का वजन एवं ऊंचाई की जानकारी की तुलना पोषण ट्रैकर से की गई, जो पूरी तरह सही पाई गई. गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से रेडी टू ईट सामग्री के उपयोग एवं उपभोग को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली गई. बिजली, पानी, शौचालय और पोषण वाटिका जैसी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए केंद्रों की प्रशंसा की गई. टीम ने दूरदराज के केंद्रों में सेविका और सहायिकाओं द्वारा कुपोषण के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों की सराहना की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन स्थल का उपायुक्त अनन्य मित्तल ने किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार के लिए उठाए गए कदम

उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बहरागोड़ा के सतत पर्यवेक्षण और प्रयासों की भी टीम ने प्रशंसा की. निरीक्षण के दौरान अरुणाचल प्रदेश ICDS की डिप्टी डायरेक्टर चादन तांगबेज, स्टेट कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह, कंसलटेंट सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, अंचल अधिकारी राजा राम सिंह मुंडा, पंचायत के मुखिया राधी मुर्मू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर