Jamshedpur : गुंडू गरवा का इलाज शुरू, टाटा मोटर्स अंत्योदय भवन में समाजसेवी करनदीप ने दी जानकारी

SHARE:

  • लेप्रोसी से पीड़ित गुंडू गरवा का टाटा मोटर्स अंत्योदय भवन में इलाज जारी

फतेह लाइव रिपोर्टर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सपोडेरा गांधी मैदान के निवासी गुंडू गरवा, जो दोनों पैरों से चलने फिरने में असमर्थ थे, उनका इलाज शुरू हो गया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गुंडू गरवा को लेप्रोसी की शिकायत बताई और तत्काल टाटा मोटर्स के अंत्योदय भवन में भर्ती कराया गया. वहीं रविवार को समाजसेवी करनदीप सिंह गुंडू से मिलने पहुंचे और वहां मौजूद डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा बड़ौदा घाट में नहाते डूबे दो दोस्तों के शव बरामद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समाजसेवी करनदीप सिंह ने गुंडू गरवा से की मुलाकात

डॉक्टरों ने समाजसेवी को बताया कि गुंडू गरवा का इलाज चल रहा है और जैसे ही उनकी सेहत सुधरेगी, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. गुंडू गरवा ने भी करनदीप सिंह को बताया कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और उपचार सही तरीके से हो रहा है. इस पहल से स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखी गई है, क्योंकि उनके लिए यह इलाज नई उम्मीद लेकर आया है. समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया कि वे लगातार गुंडू गरवा के हाल-चाल लेने और मदद के लिए तैयार रहेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर