WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सावन माह में श्रद्धालुओं की सहूलियत और विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर कांग्रेस ने रेल अधिकारियों को सौंपे दो मांग पत्र

SHARE:

  • बाबाधाम के लिए टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस का प्रतिदिन संचालन व टाटानगर स्टेशन विस्तार में विस्थापन पर कांग्रेस की मजबूत मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल टाटानगर रेल स्टेशन के डायरेक्टर सुनील कुमार को दो महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा. पहला पत्र सावन माह में टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन सुल्तानगंज तक चलाने की मांग से संबंधित था. ज्ञात हो कि सावन के दौरान हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक हेतु सुल्तानगंज जाते हैं, जहां से वे देवघर की पैदल कांवड़ यात्रा करते हैं. वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन संचालित होती है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें होती हैं. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस ट्रेन को सावन माह में प्रतिदिन चलाने की गुजारिश की ताकि यात्रियों को सहूलियत मिले और उनकी यात्रा सरल हो.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : शोलंकी सोनू की मजबूर माँ ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सावन में कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे को कांग्रेस की अपील

दूसरा मांग पत्र टाटानगर स्टेशन के विस्तार और विकास योजना से प्रभावित बस्तियों में बसे लोगों के पुनर्वास को लेकर था. आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि स्टेशन विस्तार के कारण बड़ी संख्या में गरीब परिवार विस्थापित होने की स्थिति में हैं, जो वर्षों से वहीं रहते आए हैं. उनके पास आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड सहित कई सरकारी दस्तावेज़ हैं और बच्चे वहीं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी विकास की पूर्ण रूप से समर्थन करती है, परंतु विस्थापन के दौरान इन परिवारों के पुनर्वास एवं उचित मुआवजे का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है. उन्होंने रेल विभाग से अनुरोध किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए विस्थापितों को पुनर्वास योजना के तहत बसाया जाए.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : पथ निर्माण विवादित स्थल को सुलझाने पहुंचे अंचल अधिकारी

टाटानगर स्टेशन विस्तार में विस्थापितों के पुनर्वास की कांग्रेस ने लगाई मांग

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने रेल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा आम जनता की समस्याओं को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, जिससे ट्रेनें टाटानगर स्टेशन पहुंचने में देरी होती है. चांडिल एवं केंड्रा स्टेशनों पर बिना वजह ट्रेनें कई घंटे तक रुकी रहती हैं, जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं. इसके अलावा, विकास के नाम पर लगातार ट्रेन रद्द होने की समस्या भी बढ़ रही है, जिससे लोगों को कामकाज में भी दिक्कतें हो रही हैं. उन्होंने रेल सरकार से इस विषय में तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मंत्री हफीजुल हसन ने दिवंगत झामुमो नेता शोभा यादव के परिवार से की मुलाकात

रेलवे की लापरवाही से ट्रेन देरी और रद्द होने से यात्री परेशान

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे. सभी ने रेल विभाग से आग्रह किया कि वे जनता की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाएं. इस बैठक में टाटानगर क्षेत्र के विकास और कांवड़ यात्रा के दौरान रेल सुविधाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 18 छात्रों का चयन

रेल विभाग से आम जनता के हित में तुरंत कदम उठाने की मांग की

अंत में आनन्द बिहारी दुबे ने दोहराया कि विकास आवश्यक है लेकिन यह तब तक सफल नहीं होगा जब तक प्रभावित परिवारों का पुनर्वास और श्रद्धालुओं की यात्रा सुविधाजनक नहीं बनती. उन्होंने कहा कि टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस को सावन माह में प्रतिदिन चलाना श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा तोहफा होगा और स्टेशन विस्तार के दौरान विस्थापितों को उचित मुआवजा व पुनर्वास दिया जाना चाहिए ताकि कोई परिवार बेघर न हो. कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर संकल्पित है और रेल विभाग के अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद करती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर