Bokaro : बीएंडके क्षेत्रीय सचिव के रूप में सुबोध सिंह पवार का हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

  • सुबोध सिंह पवार ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का किया संकल्प
  • यूनियन पदाधिकारियों ने किया नए सचिव का स्वागत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कोल इंडिया लिमिटेड के बीएंडके क्षेत्र के आरसीएमयू के क्षेत्रीय सचिव पद पर सुबोध सिंह पवार के नियुक्ति पर 11 जून की संध्या को नसीम अख्तर द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह पवार के आवासीय कार्यालय में हुआ, जिसमें यूनियन के पदाधिकारी, साथी और सहयोगी मौजूद थे. नव नियुक्त क्षेत्रीय सचिव सुबोध सिंह पवार को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के विश्वास को मजबूत करेंगे. मजदूरों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए वे संगठित एवं असंगठित दोनों श्रमिकों को एक सूत्र में बांधकर योजना बद्ध तरीके से कार्य करेंगे. पवार ने मजदूरों की समस्याओं को समझते हुए कहा कि वे मजदूरों के सुख-दुख का साथी बनकर उनकी आवाज़ बनेंगे.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : मनोज कुमार अग्रवाल बने बीसीसीएल के नए अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने यह भी कहा कि कोयला मजदूर प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद अपने अधिकारों से वंचित नहीं रह सकते. प्रबंधन को मजदूरों के जायज हक दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए. उन्होंने सभी साथियों के सहयोग और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह शक्ति उन्हें मजदूरों की भलाई के लिए काम करने की प्रेरणा देगी. इस अवसर पर कथारा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कोल इंडिया मुख्यालय के जयप्रकाश सिंह, अमर बहादुर सिंह, नसीम अख्तर, मोहम्मद शमीम, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आश, संतोष सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें