Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेल सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल कर आगजनी से बचाव की दी जानकारी

SHARE:

  • आगजनी की घटना से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए रेल सिविल डिफेंस का अभियान जारी
  • रेल सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल से बढ़ी जनता में आपदा प्रबंधन की समझ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जुगसलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेल सिविल डिफेंस के अधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए आम जनता को जागरूक करना था. मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने पर बचाव के तरीके और आवश्यक सावधानियों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया. रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि अक्सर आगजनी या अन्य आपदा के समय जानकारी के अभाव में लोग अपनी जान तक गंवा बैठते हैं, इसलिए इस तरह के जागरूकता अभियान आवश्यक हैं. उन्होंने विशेष रूप से घर की महिलाओं और आम लोगों को सतर्क रहने और बचाव के सही तरीकों को सीखने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) मानगो थाना समिति ने थाना प्रभारी से की विधि व्यवस्था सुधार की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मॉक ड्रिल के दौरान दी गई आगजनी से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारियां

रेल सिविल डिफेंस लगातार सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कर आम जनता को आपदा से बचाव के प्रति सजग बना रहा है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि यदि कभी आगजनी जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो, तो लोग सही समय पर उचित कदम उठाकर अपनी सुरक्षा कर सकें. यह पहल लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ ही आपदा प्रबंधन की बेहतर समझ विकसित करने में सहायक साबित हो रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई संभव होती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर