Jamshedpur : जन सुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज केस तुरंत वापस लें प्रशासन – रामबाबू तिवारी

SHARE:

  • शांतिपूर्ण आंदोलन पर केस दर्ज करना लोकतंत्र का अपमान है

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबाबू तिवारी ने कहा कि जन सुविधा मंच के बैनर तले शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा अपराध दर्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यह अविलंब वापस लिया जाए. रामबाबू तिवारी ने कहा कि जनता के हित में बढ़ते अपराधों के खिलाफ आवाज उठाना अन्याय नहीं बल्कि जनहित है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी भारत की प्रसिद्ध प्रतिभा प्रतियोगिता ताल का चौथा संस्करण जमशेदपुर में शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेने की मांग

रामबाबू तिवारी ने जिले के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन को लोगों के न्यायसंगत आंदोलन को दबाने के बजाय समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए. कानून का दुरुपयोग कर केस दर्ज करना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे सामाजिक अस्थिरता बढ़ेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर