Seraikela : डायन बिसाही के शक में हुई महिला की गला रेतकर हत्या, ससुर ने कांट्रैक्ट किलर को दिया था 2 लाख का सुपारी

SHARE:

  • पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू और बाइक जब्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला जिले के दलभंगा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुत्तुगोडा गांव में 13 जून को हुई महिला की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि 35 वर्षीय मोगरो मुंडा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में दरभंगा ओपी में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. जांच के क्रम में पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है. एसडीपीओ समीर सेवइयां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार, कुचाई थाना प्रभारी और दरभंगा ओपी प्रभारी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मौसम विभाग की चेतावनी, तेज हवा और भारी बारिश के लिए किया सतर्क

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हत्या की वजह से हिल उठा गांव, जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के ससुर सोयना मुंडा ने ही अपने बेटे की पत्नी को डायन बताकर जान से मारने की साजिश रची थी. उसने अपने रिश्तेदार सुखलाल मुंडा और बहू डोली मुंडा के साथ मिलकर खरसावां के तीन युवकों – साहब हेंब्रम, रायमर मुंडा और गुरुदेव मुंडा – को हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया. इस हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें