Breaking News
Sajjan Kumar Death Case : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਤੇ ਸਰਨਾ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ – ਦੋਸ਼ੀ ਤਾਂ ਮਰ ਗਿਆ, ਪਰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ‘ਨਸਲਕੁਸ਼ੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਨੂੰਨ’ ਵਾਲਾ ਸਵਾਲ ਅਜੇ ਵੀ ਜ਼ਿੰਦਾ Delhi : ਅਮਰਨਾਥ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਕਵਚ, ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਬੰਦ—ਕੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਧਰਮ ਹੁੰਦੇ ਹਨ?—ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Germany : ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 21 ਅਗਸਤ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਪੂਰਨ ਹਮਾਇਤ Tihar Jail : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਹੋਈ ਮੌਤ – ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਅਫ਼ਸੋਸ—1984 ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਥਕ ਸਜ਼ਾ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣਾ Saraikela Court : 4 करोड़ गबन केस में आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज Jamshedpur : आलू गोदाम बना फ्लाई ऐश का ठिकाना? भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप, नाले से बस्तियों तक पहुंचा प्रदूषण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : विक्रमादित्य क्लासेस के 14 छात्रों की एसएससी जीडी परीक्षा में सफलता, भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

SHARE:

  • गिरिडीह के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का केंद्र बना विक्रमादित्य क्लासेस

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह स्थित विक्रमादित्य क्लासेस के 14 छात्रों ने एसएससी जीडी प्रतियोगिता परीक्षा की लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पारा मिलिट्री टेस्ट में सफलता प्राप्त की है. इस उपलब्धि को सम्मानित करने और छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन मंगलम हॉल, गिरिडीह में किया गया. समारोह में संस्था के निदेशक कुमार गौरव ने बताया कि विक्रमादित्य क्लासेस न केवल आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सभी विषयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देता है, बल्कि एसएससी, बैंकिंग, रेलवे जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराता है. इसके साथ ही, यह संस्था इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य करती है.

इसे भी पढ़ें : Potka : रोलाघुटू में दिवंगत शशांक शेखर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिला रहा विक्रमादित्य क्लासेस

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था के शिक्षक एवं व्यवस्थापक वर्षों से परिश्रमपूर्वक विद्यार्थियों को तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि गिरिडीह जैसे जिले में भी अब छात्र-छात्राएं अपने घर पर रहकर बड़े स्तर की परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं. संस्था द्वारा इससे पूर्व भी सीबीएसई, जैक बोर्ड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है. विशिष्ट अतिथि सुनीत सिंह ने कहा कि यह संस्था छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही है और इसके शिक्षकों की मेहनत के परिणामस्वरूप विद्यार्थी निरंतर सफलता अर्जित कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : चित्तरडीह मुख्य मार्ग स्थित बुढ़वा आहर तालाब रोड की हालत बारिश में बेहाल, बढ़ा हादसे का खतरा

संस्था की मेहनत और अनुशासन से निखर रही प्रतिभाएं

कार्यक्रम में शिक्षक तुषार कुमार, श्वेतांक कुमार और प्रिंस कुमार ने सफल छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे की परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार ने किया, जिन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हैं. कार्यक्रम के अंत में संस्थापक इंजीनियर मृगेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विक्रमादित्य क्लासेस गिरिडीह जिले के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुका है, जहां छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों की देखरेख में रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने सफल विद्यार्थियों सहित सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करती रहेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर