Giridih : चित्तरडीह मुख्य मार्ग स्थित बुढ़वा आहर तालाब रोड की हालत बारिश में बेहाल, बढ़ा हादसे का खतरा

SHARE:

  • हर दिन जोखिम भरा सफर, गड्ढों और जलजमाव से जूझ रहे राहगीर
  • प्रशासन से मरम्मत की मांग, हादसे की आशंका से सहमे लोग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह-चित्तरडीह मुख्य सड़क पर स्थित बुढ़वा आहर तालाब रोड की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है. बरसात की दस्तक ने सड़क को और भी बदहाल बना दिया है. साल भर भराव और गड्ढों से जूझने वाले राहगीरों के लिए यह रास्ता अब और भी जानलेवा होता जा रहा है. ओवरब्रिज से गुजरने वाले राहगीर भारी खतरों का सामना कर रहे हैं. पानी से भरे गड्ढे किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं. आम नागरिक हों या वीआईपी, अधिकारी या नेता – सभी इसी सड़क से सफर कर रहे हैं और खतरे से दो-चार हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बारिश बनी जानलेवा, सड़क की दुर्दशा से जनता परेशान

छोटी गाड़ियों के चालक बड़ी गाड़ियों से और बड़ी गाड़ियों के चालक छोटी गाड़ियों से डर रहे हैं, क्योंकि सड़क इतनी खराब है कि किसी भी वक्त वाहन अनियंत्रित होकर पलट सकता है. यह मार्ग गिरिडीह-जमुआ को जोड़ता है, जिससे यातायात लगातार बना रहता है. बारिश के चलते जलजमाव और सड़क कटाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और आमजन को राहत मिले.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर