WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : “राष्ट्रहित में एक कदम और आगे”— सैल्यूट तिरंगा की झारखंड कार्यकारिणी की बैठक रांची में सम्पन्न

SHARE:

  • राष्ट्रवादी संगठन की योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों पर हुई चर्चा, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रांची स्थित द पाम गेस्ट हाउस, डोरंडा में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा की झारखंड राज्य कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक भव्य रूप से सम्पन्न हुई. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यभूमि पर आयोजित इस बैठक में सभी जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा ने की. उन्होंने संगठन की भावी योजनाओं, राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका तथा संगठन के सतत विकास पर मार्गदर्शन दिया. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने थाईलैंड में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और संगठन की राष्ट्रीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारी बारिश के दौरान क्या करें / क्या न करें, जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, माइकिंग से लोगों को किया जा रहा सतर्क, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़ रहा है संगठन, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करेगा अपनी भूमिका

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र, सह प्रभारी मुन्नी झा, राष्ट्रीय सचिव मिता चटर्जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई. डॉ. रानी ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, रविकांत पांडेय को प्रदेश सचिव, अरूप मजूमदार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बनाया गया. वहीं महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रानी रॉय को और चिकित्सा प्रकोष्ठ की संयोजक हीना जरार को सौंपी गई. जिला सचिव के रूप में मनोज श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई.

इसे भी पढ़ें : Giridih : चित्तरडीह मुख्य मार्ग स्थित बुढ़वा आहर तालाब रोड की हालत बारिश में बेहाल, बढ़ा हादसे का खतरा

संगठनात्मक विस्तार को मिली गति, युवा नेतृत्व को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियाँ

बैठक का संचालन रविकांत पांडेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता बिनोद कुमार रवानी ने दिया. सैल्यूट तिरंगा के प्रमुख कार्यक्रमों में तिरंगा यात्रा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कश्मीर में तिरंगा शिकारा यात्रा, हरिद्वार में गंगा आरती, प्रतिभा सम्मान और लाड़ली योजना के माध्यम से समाज सेवा शामिल हैं. कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बैठक के अंत में सभी से आह्वान किया— “हमारा हर कदम राष्ट्रहित में हो, यही हमारा संकल्प हो.”

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर