Jamshedpur : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में रंजीत सिंह ने लगाया नोटिस, संगत ने फाड़ा, रंजीत सिंह एकलगड्डा पर मनमानी का आरोप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में गुरुवार दोपहर के समय सः रंजीत सिंह (आर एस टावर गोलमुरी) ने अपने घर से ही एक नोटिस गुरुद्वारा में लगा दी, जिसमें चुनाव संबंधी नॉमिनेशन देने के लिए कहा गया था. जैसे ही संगत को पता चला तुरंत संगत ने नोटिस को फाड़ दिया. इससे कुछ देर के लिए फिर वहां मामला गरमा गया, हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई.

संगत का कहना है कि जब गुरुद्वारा के कार्यालय में संगत ने तालाबंदी की है. उस स्थिति में गुरुद्वारा के सभी चुनाव संबंधी कार्य ऑफिस खुलने के बाद ही होंगे, क्योंकि गुरुद्वारा रणजीत सिंह की घर की जागीर नहीं है. आरोप है कि रणजीत सिंह एकलगड्डा सिर्फ अपने भगने को प्रधान बनने के लिए हर किसी को दरकिनार कर रहा है. प्रशासन की भी नहीं सुन रहा है. समाज की भी नहीं सुनते.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वह जबरदस्ती माहौल खराब कर रहे हैं. जसबीर सिंह पदरी ने कहा कि अगर टूईलाडुंगरी में किसी भी तरह की विधि व्यवस्था खराब होती है तो उसकी जिम्मेवारी रणजीत सिंह और उनका भगना सतबीर सिंह की होगी. रणजीत सिंह बार-बार संगत को भड़काने का काम कर रहे हैं, जबकि एसडीओ ने दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट से ताला खुलवाने एवं इस केस को लेकर जाने को कहा था। फिर भी इकलौता ट्रस्टी रंजीत सिंह अपने भगने के मोह- माया के चक्कर में 256 फॉल्स वोट नया बनाकर जीत सुनिश्चित कराना चाहते हैं, जिसके चलते टुईलाडुंगरी में रंजीत सिंह के करण कभी भी कुछ भी अनहोनी घटना होने की संभावना है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर