WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यालय में हुआ आगमन, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को लगाई झाड़

SHARE:

गाड़ी से उतरकर वापस आये पूछा – क्या है इसका नाम, प्रधानमंत्री से करेंगे शिकायत, सोशल मीडिया में भी पिट रही भद्द

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अपने निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन सोमवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित कार्यालय में हुआ. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन एवं स्वागत किया, लेकिन मंत्री को यह आवभगत रास नहीं आई.

कार्यालय में ही उन्होंने जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को निशाने पर ले लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ना के बराबर थी. एक कुर्सी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर रखी गई थी. गिने चुने लोग इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंत्री गिरीराज सिंह यह अव्यवस्था और भाजपाइयों की कम संख्या देख जिलाध्यक्ष पर इतना बिखर गए कि उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई. यहां तक कि वहां से लौटते वक्त भी वह खूद को रोक नहीं पाए और गाड़ी से उतरकर जिलाध्यक्ष पर उंगली करते हुए उनका नाम फिर पूछा और चेतावनी दी कि इसकी शिकायत प्रधानमंत्री से करेंगे.

मालूम हो कि जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के कार्यकाल लेने के बाद से ही भाजपाइयों में फूट बढ़ती जा रही है. कभी मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उनका विरोध हुआ था, तो कार्यालय के बाहर उनके खिलाफ भाजपाई धरना पर भी बैठे थे. पिछले दिनों एक उनका डांस देखते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था. खैर, जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को घटित इस वाक्या की कहानी सोशल मीडिया पर फिर जोर शोर से वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें बेशर्म तक कहा गया है. मोटी चमड़ी का बताया गया है.

बहरहाल इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और संगठन से संबंधित गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठनहित में कार्य करने और संगठन मजबूती पर बल दिया. जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भी सभी बातों को बुलाकर बयान देते हुए कहा कि कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यालय आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गर्व का क्षण रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर