WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बहरीन से पकड़ा गया कुख्यात निशु, दिल्ली एयरपोर्ट पर झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता

SHARE:

  • मानगो गोलीकांड और संगठित अपराध की साजिश का हुआ खुलासा
  • निशु की गिरफ्तारी से कई मामलों का होगा पर्दाफाश
  • स्पेशल टीम की रणनीति और निशु से पूछताछ में जुटी पुलिस

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पुलिस को बहरीन से लौटे कुख्यात अपराधी निषार हसन उर्फ निशु को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है. निशु, जो मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित पवन यादव हत्याकांड (27 अगस्त 2023) का मुख्य आरोपी था, घटना के बाद से फरार था और बहरीन में छिपा हुआ था. झारखंड पुलिस की तकनीकी टीम ने उसके मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए रखी और गृह मंत्रालय से लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया. जैसे ही वह भारत लौटा, इमिग्रेशन अधिकारियों की मदद से उसे एयरपोर्ट पर ही धर दबोचा गया. यह जमशेदपुर पुलिस की पहली इंटरनेशनल गिरफ्तारी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2025 पर पूर्वी सिंहभूम में भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इंटरनेशनल स्तर पर झारखंड पुलिस की पहली लुकआउट सर्कुलर गिरफ्तारी

पुलिस जांच में सामने आया कि निशु केवल पवन यादव हत्याकांड का ही नहीं, बल्कि कई अन्य आपराधिक मामलों का मास्टरमाइंड है. उसने राजा सिंह की हत्या की साजिश रची थी, बोडाम थाना क्षेत्र में आशुतोष ओझा पर हमला करवाया और शहर में अमरनाथ सिंह गैंग को पुनः सक्रिय कर दहशत फैलाने की योजना बना रहा था. वह भू-माफियाओं और बिल्डरों से अवैध वसूली कर रहा था और जेल से छूटने के बाद पूरे शहर में ‘गैंग का बॉस’ बन चुका था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में सांसद ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

गैंगस्टर निशु की साजिशें और अपराध की चौंकाने वाली दास्तान

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को अंजाम देने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने पूरी कार्रवाई को गोपनीयता से अंजाम दिया. निशु के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. उस पर मानगो, सोनारी, बिष्टुपुर, उलीडीह और बोड़ाम थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य अपराधों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर