Breaking News
Panthic gathering in the UK : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਸ ਪੰਜਾਬ ਯੂ.ਕੇ. ਵੱਲੋਂ ਪੰਥਕ ਮਸਲਿਆਂ, ਮੌਜੂਦਾ ਹਾਲਾਤ ਤੇ ਭਵਿੱਖੀ ਰਣਨੀਤੀ ’ਤੇ 4 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੇਜ਼ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ Jamshedpur : रामगढ़िया सभा में 4 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर Jamshedpur Police : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ताओं के लिए विशेष शिविर, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना की दी जानकारी Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर नितारा फाउंडेशन का स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 लोगों की हुई जांच
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

दमिश्क के चर्च में आत्मघाती हमला, 20 की मौत और 13 गंभीर घायल 

SHARE:

दमिश्क/सीरिया

राजधानी दमिश्क के डुवैला इलाके में रविवार को उस वक्त मातम पसर गया जब एक भीषण आत्मघाती हमले ने सेंट एलियास चर्च (St. Elias Church) को दहला दिया। घटना उस समय घटी जब चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। अचानक एक हमलावर ने चर्च में घुसते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी और फिर खुद को विस्फोटक जैकेट से उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद चर्च परिसर चीख-पुकार और अफरा-तफरी से भर गया।

सीरिया के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यह हमला आतंकी संगठन ISIS से जुड़े आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया। मंत्रालय के अनुसार, हमलावर सुनियोजित तरीके से चर्च में दाखिल हुआ, पहले अंधाधुंध फायरिंग की और फिर विस्फोट कर दिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरकारी मीडिया ने इस हमले को “कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला” बताया है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की औपचारिक जिम्मेदारी नहीं ली है।

सूचना मंत्री डॉ. हमज़ा अल-मुस्तफा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा,

“हम डुवैला स्थित चर्च पर हुए इस क्रूर आतंकी हमले की घोर निंदा करते हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह हमला सीरियाई नागरिक एकता और भाईचारे के मूल्यों पर सीधा प्रहार है। सरकार ऐसे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।”

दमिश्क का ड्वैला इलाका अब तक राजधानी का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता था, लेकिन इस घटना ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर