WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

SHARE:

  • जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश
  • हर घर नल योजना को लेकर परियोजनाओं की गति बढ़ाने के निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, एवं सभी विधायकगणों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें ओडीएफ प्लस गांव, 5 स्टार मॉडल गांव, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, हर घर नल जल योजना आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : डीएमएफटी, सीएसआर व अनटाइड फंड पर हुई समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शौचालय निर्माण के लक्ष्य को लेकर लाभुकों को प्रेरित करने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए स्वीकृत 21111 व्यक्तिगत शौचालयों में से अब तक 688 का निर्माण पूरा हो चुका है. लाभुकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹12,000 शौचालय निर्माण के बाद प्रदान किए जाते हैं. ओडीएफ प्लस गांवों को 5 स्टार मॉडल गांव में परिवर्तित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें कचरा प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया है. गोवर्धन योजना के तहत निर्मित गोबर गैस प्लांटों के बेहतर संचालन पर भी चर्चा हुई. साथ ही सांसद विद्युत वरण महतो ने बागबेड़ा क्षेत्र में प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का सुझाव भी दिया.

इसे भी पढ़ें : Potka : लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से छह दिव्यांगों की हुई चिकित्सीय जांच, शीघ्र मिलेगा प्रमाण पत्र और भत्ता

सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण पर ग्राम स्तर पर तेजी से कार्य करने के निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से क्रियान्वित किया जाए. ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की सुलभता सुनिश्चित करने हेतु सिंगल विलेज व क्लस्टर स्कीम के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने, और जहां जल स्रोत सूख चुके हैं, वहां डीप बोरिंग अथवा वैकल्पिक स्रोत के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही वन विभाग से एनओसी सहित भूमि से संबंधित मामलों को शीघ्र सुलझाकर योजनाओं में गति लाने पर बल दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर