WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : ऑपरेशन ‘AAHT’ के तहत RPF हटिया ने मानव तस्करी को रोका, पांच नाबालिगों को बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • फर्जी दस्तावेज़ों से बाल श्रमिकों को बेंगलुरु भेजने की योजना नाकाम, आरोपी से नकद, टिकट, फर्जी आधार जब्त
  • RPF की सजगता से टला बड़ा मानव तस्करी कांड, बाल अधिकारों की सुरक्षा को मिला बल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हटिया, CIB/RPF रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची ने मानव तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ‘AAHT’ के अंतर्गत पांच नाबालिग लड़कों को तस्करी से बचाया और एक वयस्क व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह विशेष चेकिंग अभियान RPF कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर 24 जून 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर चलाया गया. प्लेटफॉर्म संख्या 01, लिफ्ट के पास संदेहास्पद स्थिति में खड़े छह व्यक्तियों को पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी झूलन कुमार फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इन नाबालिगों को बेंगलुरु ले जाकर मजदूरी कराने की योजना बना रहा था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिम्मेदार लोग संगत से माफी मांगें : साकची गुरुद्वारा लाठीचार्ज पर गुरमुख सिंह मुखे का कड़ा बयान

Gambhir Car Associate Motion Ads

बाल श्रम के लिए तस्करी की कोशिश नाकाम, झारखंड से बेंगलुरु ले जाए जा रहे थे नाबालिग

पूछताछ में नाबालिगों ने खुलासा किया कि जयंता कुमार नामक एक व्यक्ति ने उन्हें मजदूरी का लालच देकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाए और बेंगलुरु भेजने की योजना बनाई थी. आरोपी झूलन कुमार से इनकी मुलाकात झालदा रेलवे स्टेशन पर कराई गई थी, जिसे ये पहले से नहीं जानते थे. झूलन ने ही उनकी यात्रा और खाने-पीने का खर्च उठाया और उन्हें हटिया स्टेशन तक लेकर आया. जयंता कुमार ने फर्जी आधार कार्ड भी सौंपे, जिनमें सभी की उम्र 18 वर्ष से अधिक दर्शाई गई थी. चूंकि यह पूरी योजना बाल श्रम हेतु राज्य से राज्य में मानव तस्करी का मामला प्रतीत हो रही थी, RPF ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद आरोपी को AHTU/कोतवाली, रांची को सुपुर्द किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आपातकाल : लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय – अमरप्रीत सिंह काले का तीखा प्रहार

फर्जी आधार कार्ड के जरिए तस्करी का प्रयास, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

RPF टीम ने झूलन कुमार के पास से दो रेलवे टिकट, दो फर्जी आधार कार्ड, दो आधार की छायाप्रति, एक Xiaomi 5G मोबाइल फोन (गुलाबी रंग) और ₹600 नकद बरामद किए. वहीं, सभी नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल आश्रय, रांची को सुपुर्द किया गया. इस मामले में AHTU कोतवाली, रांची द्वारा BNS की धारा 137(2)/143(5)/318(4)/338/336(3)/13(5) एवं JJ Act की धारा 75/81 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसआई सूरज राजबंसी, एएसआई संदीप गुप्ता, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, बलराम गोप, अरविंद कुमार यादव एवं छोटे कुमार सिंह शामिल रहे. यह कार्रवाई मानव तस्करी के विरुद्ध RPF की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर