WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : वनांचल कॉलेज द्वारा रसुनचोपा पंचायत में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

SHARE:

  • ग्रामीणों के लिए हेल्थ चेकअप और मुफ्त दवाओं का वितरण, लायंस क्लब ने किया सहयोग
  • शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीणों को आगे लाना है उद्देश्य शशि सुभम सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा पंचायत भवन परिसर में वनांचल कॉलेज और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 26 जून 2025 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई. शिविर में उपस्थित लोगों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि की नि:शुल्क जांच की गई और मौके पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा मुफ्त में परामर्श और दवाएं भी वितरित की गईं.

इसे भी पढ़ें : Mumbai : सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 83,755 पर बंद, निफ्टी में भी 304 अंकों की उछाल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्वास्थ्य शिविर में ब्लड शुगर, प्रेशर और हीमोग्लोबिन की जांच कर दी गई मुफ्त दवा

शिविर का शुभारंभ पंचायत की मुखिया सिमती सरदार और प्रधान शशिधर हांसदा की उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सुशील हांसदा, डाकुआ निमाई कारुया, फुटान हेंब्रम, सोनाराम हेंब्रम, कुशल ध्वज मंडल, पिजुष मंडल और लखन मंडल शामिल रहे. मुखिया सिमती सरदार ने वनांचल कॉलेज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए इस प्रकार का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर अत्यंत उपयोगी है, जिससे उन्हें समय पर बीमारी की पहचान और उपचार मिल सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 25वीं बार रक्तदान करने पर बद्रीनारायण सिंह हुए सम्मानित

ग्रामीणों ने बताया उपयोगी बीमारियों की समय पर जांच से मिला लाभ

शिविर में वनांचल कॉलेज के प्रतिनिधि शशि सुभम सिंह ने कहा कि उनके पिता, कॉलेज निदेशक राम दर्शन सिंह का सदैव उद्देश्य रहा है कि जरूरतमंदों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिले. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर गांव के बच्चे को बेहतर शिक्षा और जीवन के प्रति एक सही दिशा दी जाए. शिविर के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य लाभ, बल्कि ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविरों का आयोजन करते रहेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर