Giridih : जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित

SHARE:

  • मतदाता सूची की त्रुटि रहित तैयारी और जियो फेसिंग पर रहा विशेष जोर
  • मोबाइल ऐप के जरिए मतदाताओं को मिलेंगी लोकेशन और बीएलओ की जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण निर्वाचन संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बीएलओ (मतदान पदाधिकारी) एवं उनके सुपरवाइजर को दिए गए प्रशिक्षण की समीक्षा की गई तथा कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी ईआरओ (Electoral Registration Officers) को निर्देशित किया गया कि मतदान केंद्रों के नजरी नक्शे, गूगल अर्थ व्यू, और की मैप तैयार रखें, जिससे केंद्रों की सही स्थिति सुनिश्चित की जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 25वीं बार रक्तदान करने पर बद्रीनारायण सिंह हुए सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

निर्वाचन की पारदर्शिता और सुगमता के लिए तकनीकी संसाधनों का होगा बेहतर इस्तेमाल

बैठक में बताया गया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों की सीमाओं को जियो फेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन चिन्हित किया जा रहा है. इस तकनीक के उपयोग से बीएलओ को अपने कार्यक्षेत्र में मतदाताओं तक पहुंचने में सुविधा होगी. इसके साथ ही, एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता अपनी लोकेशन से ही यह जान सकेंगे कि उनका मतदान केंद्र कौन सा है, उसका स्थान कहां है, और उनके क्षेत्रीय बीएलओ कौन हैं. इसके अतिरिक्त, मतदाताओं को नजदीकी मतदान केंद्र में सूचीबद्ध करने के प्रयास को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर