WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सर जेसी बॉस स्कूल में हुआ पौधरोपण

SHARE:

  • भाजपा नेत्री शालिनी बैसाखियार के नेतृत्व में महिला चौपाल ने दिया पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का संदेश
  • छात्राओं ने लिया संकल्प, हर जन्मदिन पर लगाएँगी एक पौधा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने की दिशा में गुरुवार को महिला चौपाल द्वारा सर जे.सी. बॉस स्कूल, जमशेदपुर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री एवं महिला चौपाल की अध्यक्ष शालिनी बैसाखियार ने की. उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश दिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ, धरती की तरह जीवनदायिनी होती हैं, और वृक्ष उनके प्रतीक रूप में हमारे जीवन को शुद्ध और सुरक्षित बनाते हैं.

इसे भी पढ़ें : Mumbai : सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 83,755 पर बंद, निफ्टी में भी 304 अंकों की उछाल

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पौधारोपण से मातृत्व का सम्मान, छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संचार

कार्यक्रम में शालिनी बैसाखियार ने भारतीय संस्कृति की प्रकृति से जुड़ी परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि सनातन जीवन दर्शन में पर्यावरण और जंगलों को माँ के समान पूजा जाता है. उन्होंने बताया कि भारत की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. इसी क्रम में छात्राओं के बीच तुलसी के पौधों का वितरण किया गया और उन्हें अपने घरों में लगाकर उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया. तुलसी को भारतीय संस्कृति में पवित्र और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 25वीं बार रक्तदान करने पर बद्रीनारायण सिंह हुए सम्मानित

तुलसी वितरण और देखभाल की प्रेरणा, सनातन संस्कृति में वृक्ष पूजनीय

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने प्रतिज्ञा ली कि वे अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएंगी और उसकी देखभाल स्वयं करेंगी. इस आयोजन में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या पापिया सरकार, शिक्षिका कुसुम कुमारी, अन्य शिक्षकगण, छात्राएं तथा महिला चौपाल की सदस्याएं – मोनिका देवी, रूबी गुप्ता, स्वाति सिन्हा, स्वर्णा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं. सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के इस अभिनव प्रयास की सराहना की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर