Mumbai : सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 83,755 पर बंद, निफ्टी में भी 304 अंकों की उछाल

SHARE:

  • मेटल, एनर्जी और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी, ग्लोबल मार्केट से मिला मिश्रित संकेत
  • निवेशकों की मजबूत भागीदारी से बाजार में बनी तेजी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार, 26 जून को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1000 अंकों की मजबूती के साथ 83,755 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 304 अंक चढ़कर 25,549 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही. इस उछाल में मेटल, एनर्जी और फाइनेंशियल सेक्टर का खास योगदान रहा. दूसरी ओर, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों पर हल्का दबाव देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नशा उन्मूलन दिवस पर YMCA ने निकाली जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशा से दूर रहने का संदेश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार दूसरे दिन तेजी, मेटल और एनर्जी शेयरों में दिखी मजबूती

ग्लोबल बाजारों की बात करें तो आज एशियाई मार्केट में मिलाजुला रुख देखा गया. जापान का निक्केई 1.65% की बढ़त के साथ 39,584 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.92% गिरकर 3,079 पर बंद हुआ. वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% की गिरावट के साथ 24,325 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% गिरकर 3,448 पर बंद हुआ. अमेरिका में 25 जून को डाउ जोन्स 0.25% गिरकर 42,982 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 0.31% चढ़कर 19,974 पर बंद हुआ और S&P 500 लगभग स्थिर 6,092 पर रहा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नशा उन्मूलन को लेकर ‘रन फॉर मैराथन’ का आयोजन, जिला प्रशासन ने की पहल

ग्लोबल संकेतों में उतार-चढ़ाव, लेकिन घरेलू बाजार में बनी रही मजबूती

निवेशकों की गतिविधियों की बात करें तो 25 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 2,427.74 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,372.96 करोड़ की खरीदारी की. जून माह में अब तक FIIs की कुल बिकवाली ₹5,670.92 करोड़ की रही है, जबकि DIIs ने ₹69,960.63 करोड़ की खरीदारी की है. इससे पहले मई महीने में FIIs ने ₹11,773.25 करोड़ और DIIs ने ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी. बुधवार को भी बाजार में 700 अंकों की तेजी देखी गई थी, जिसमें सेंसेक्स 82,756 और निफ्टी 25,245 पर बंद हुआ था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर