WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : नशा उन्मूलन को लेकर ‘रन फॉर मैराथन’ का आयोजन, जिला प्रशासन ने की पहल

SHARE:

  • जागरूकता और जनभागीदारी से बनेगा नशा मुक्त समाज : उपायुक्त रामनिवास यादव
  • नशा मुक्त समाज की ओर एक कदमप्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज 26 जून 2025 को एक भव्य ‘रन फॉर मैराथन’ दौड़ का आयोजन किया गया. यह दौड़ गिरिडीह स्टेडियम से शुरू होकर महेशलुंडी होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया. इस मैराथन में सैकड़ों बालक-बालिकाओं, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते खतरे को रोकने और युवाओं को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भगवान सिंह की जान को खतरा, एसएसपी से मिले

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला प्रशासन की अपीलनशा नहीं, स्वास्थ्य और जागरूकता को दें प्राथमिकता

कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचाएं. उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, खेल और स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाकर हम खुद को नशे से दूर रख सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है. यह मिनी मैराथन समाज को सकारात्मक संदेश देने का एक सार्थक प्रयास है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस को जांच में पूरा सहयोग देंगे : कुलविंदर

नशा छोड़ो, खेल अपनाओयुवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जा सकता है, जो नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सबसे जरूरी है—जागरूकता और जनभागीदारी. वर्तमान समय में युवा वर्ग सबसे अधिक नशे की चपेट में है, जिसे रोकने के लिए व्यापक सामाजिक अभियान की आवश्यकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन और आम जनता के सहयोग से गिरिडीह जिला और झारखंड जल्द ही नशा मुक्त राज्य की दिशा में अग्रसर होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीजीपीसी पांच या छह मेंबरी कमेटी बना कर सभी गुरुद्वारा कमेटी का विवाद सुलझाए : गुरमुख सिंह मुखे

जागरूकता और खेलों के माध्यम से नशे से बचाव संभव : पुलिस अधीक्षक

मैराथन के समापन सत्र में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन नशा मुक्त समाज की स्थापना की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है और आने वाले समय में ऐसे प्रयास लगातार किए जाएंगे. जिला प्रशासन, गिरिडीह की इस पहल की आमजनों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर