Giridih : पत्नी की हत्या कर भाग रहा था नेपाल, पुलिस ने आरोपी पति को सीतामढ़ी से किया गिरफ्तार

SHARE:

  • तकनीकी निगरानी और तत्परता से पुलिस ने आरोपी को चंद दिनों में दबोचा
  • पुलिस ने बताया आरोपी ने हत्या स्वीकार की, भेजा गया गिरिडीह जेल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी बलगो गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एनुअल अंसारी नामक युवक ने अपनी पत्नी गुलेशा खातून की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया. यह घटना भरकट्टा ओपी क्षेत्र में दर्ज की गई थी, जिसमें कांड संख्या 165/2025 के तहत मामला दर्ज हुआ था. पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में है, जिसके बाद तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपी को बिहार के सीतामढ़ी से धर दबोचा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नशा उन्मूलन को लेकर ‘रन फॉर मैराथन’ का आयोजन, जिला प्रशासन ने की पहल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंगलवार को सरिया एसडीपीओ धनंजय राम और भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कहा कि उसने स्वयं अपनी पत्नी की हत्या की थी. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है. पुलिस की तत्परता और निगरानी के चलते एक गंभीर अपराधी को कानून के शिकंजे में लाया जा सका है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर