WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : PM SHRI कस्तूरबा गांधी विद्यालय पोटका में सौंदर्यीकरण एवं विस्तार कार्य का शिलान्यास, 5.55 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

SHARE:

  • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से किया शिलान्यास, बेटियों के भविष्य को मिलेगी मजबूती
  • स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने की सरकार के प्रयासों की सराहना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित PM SHRI कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को भवन के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार और विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस कार्य में कुल 5 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत आएगी. झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और पोटका विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने बैंड की मधुर धुनों से अतिथियों का स्वागत किया और पूरे परिसर को उत्सव में बदल दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शहरी नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता व पहुंच में सुधार लाने, शहरी ट्रैफिक व्यवस्था का सुगम बनाये रखने का निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads

छात्राओं ने बैंड की धुनों से किया स्वागत, विद्यालय परिसर में दिखा उत्सवी माहौल

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय आने वाले समय में पोटका की बेटियों के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बनेगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ग को समर्पित है. वहीं, विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह शिलान्यास सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बेटियों के उज्जवल भविष्य की नींव है.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : BIT सिंदरी में B.Tech प्रथम काउंसलिंग के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया शुरू

शिक्षा मंत्री बोले- बेटियों के लिए बनेगा प्रेरणा स्थल, विधायक ने बताया बदलाव की नींव

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, सुधीर सोरेन, हितेश भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक, अंचल अधिकारी निकिता वाला, मुखिया सुचित्रा सरदार समेत सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे. शिक्षकगण और छात्राओं ने पूरे उत्साह से आयोजन में भाग लिया. कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा ही परिवर्तन की असली कुंजी है और सरकार इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर