WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व संरक्षक समाजसेवी गुरदयाल सिंह भाटिया की दूसरी पुण्यतिथि गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में मनाई गई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर सीजीपीसी के पूर्व संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय गुरदयाल सिंह भाटिया की दूसरी पुण्यतिथि गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड में शनिवार को मनाई गई, जिसमें सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर समाज के लिए समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ,गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड कमेटी एवं गुरुद्वारा स्टेशन रोड कमेटी ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के सुपुत्र सीजीपीसी बिल्डिंग कमेटी के प्रमुख सरदार सुरेंद्र पाल सिंह टीटू एवं उनकी धर्मपत्नी मनजीत कौर रानो को शॉल भेंट कर सम्मानित किया.

इस मौके पर रज्जी कौर ने अपने सहयोगियों के साथ मनजीत कौर को सरोपा भेंट किया. इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी एवं स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह ने अपने-अपने संबोधन में स्वर्गीय गुरदयाल सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया. इस मौके पर गुरदयाल सिंह के भाई सरदार मोहन सिंह भाटिया, सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, मुख्य सलाहकार एवं स्टेशन रोड के चेयरमैन हरदीप सिंह भाटिया, गुरुद्वारा महासचिव कमलजीत सिंह एवं महासचिव हरदीप सिंह छनिया, सलाहकार सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, स्वर्ण सिंह, इकबाल सिंह, एसपी सिंह, रघुवीर सिंह, मुखिया राजेंद्र पाल सिंह, तलविंदर सिंह भाटिया, रज्जी कौर, मनजीत कौर, राजेंद्र कौर, रविंदर कौर आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर