Breaking News
Jamshedpur : छात्राओं के वैज्ञानिक हुनर ने दिखाई नई उड़ान, विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल्स ने खींचा अतिथियों का ध्यान Jamshedpur : माता नरेंद्र कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्री अकाल तख्त की मर्यादा का हनन बर्दाश्त नहीं : कुलबिंदर, प्रबंधन कमेटी पंथ दोषियों पर कार्रवाई करें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

संस्था कौमी सिख मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने अकाली दल अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पांच सिंह साहिबान द्वारा की गई कार्रवाई को पंथिक मर्यादा के खिलाफ बताया है। अधिवक्ता के अनुसार उनका यह फैसला सिखों के शीर्ष तख्त ( धार्मिक पीठ) के अधिकार का हनन एवं चुनौती है जिसे कोई भी सच्चा सिख स्वीकार नहीं करेगा।

कुलबिंदर सिंह ने तख्त प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह से आग्रह किया है कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले को चुनौती देने वाले सिंह साहिबान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई धार्मिक परम्परा अनुसार कर नजीर पेश करें। कुलविंदर सिंह ने कमेटी से यह भी आग्रह किया है कि इन्हें पंथ के इतिहास, परंपरा, मर्यादा की सही जानकारी देने के लिए अतिरिक्त शिक्षा देने की जरूरत है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

गौरवशाली इतिहास का हवाला देते हुए अधिवक्ता ने कहा कि छठे गुरु हरगोविंद जी महाराज ने तख्त सजाया और वहां से मुगलों के खिलाफ आदेश देते रहे, वहीं से प्राप्त आदेश के अनुसार सिखों ने मुगल, अफगान, अब्दाली, अंग्रेज के खिलाफ लड़ाई लड़ी और शहादत देकर मर्यादा की रक्षा की। महाराजा रणजीत सिंह को भी मर्यादा भंग के दोष पर कोड़े खाने पड़े थे, लेकिन शान सम्मान के खिलाफ चूं तक नहीं किया था। और ये सिंह साहिबान पटना में बैठकर पूरे सिख जगत में गलत संदेश दे रहे हैं। वास्तव में सिखों को उनके मुंह भी नहीं लगना चाहिए। गुरु की लाडली फौज इनके अक्ल को ठिकाने लगाए, इससे पहले ही इन्हें अपनी गलती सुधार लेनी चाहिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर