Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Giridih : बेंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आई दो महिलाएं, एक की मौत, दूसरी घायल

SHARE:

  • पतारी सोनबाद में खेत की ओर गई थीं महिलाएं, अचानक गिरी बिजली ने लिया चपेट में
  • बिजली गिरने की घटनाएं बन रहीं जानलेवा, सतर्कता ही बचाव का उपाय

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत पतारी (सोनबाद) में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब खेत की ओर गई दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं. घटना के दौरान 41 वर्षीय फुलवा देवी पत्नी सुशील राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय मनिता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से यह हादसा हुआ. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में 257 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गांव में पसरा मातम, परिजनों को नहीं था हादसे का अंदेशा

इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर संवेदना व्यक्त की. प्रशासन की ओर से भी मृतक के परिजनों को यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है. बज्रपात से जानमाल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सावधानी बरतने की अपील की गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर