Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : घोड़ाबांधा में जादूगोड़ा की रहने वाली तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां जादूगोड़ा की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. घटना 3 जुलाई की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जिसकी सूचना तीन दिन बाद पुलिस को मिली.सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ज्योतिष कुमार भगत के रूप में की गई है, जो पूर्वी सिंहभूम जिला के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कोकदा गांव का निवासी है. पीड़िता भी जादूगोड़ा क्षेत्र की रहने वाली है और तीन बच्चों की मां है. वहीं, आरोपी भी विवाहित है और उसका ससुराल घोड़ाबांधा में पड़ता है, जहां घटना को अंजाम दिया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने महिला को अपने विश्वास में लेकर उसे अपने ससुराल, घोड़ाबांधा, ले गया. इसी दौरान, उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता मानसिक आघात की स्थिति में रही और तीन दिनों तक इस बारे में चुप रही. आखिरकार साहस कर जब उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की त्वकार्रवाईरित , आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने कोकदा गांव और घोड़ाबांधा इलाके में दबिश दी. आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना की पुष्टि होते ही आईपीसी की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है. साथ ही, उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट जल्द दायर की जाएगी.

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही मामले की सूचना मिली, पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा चुकी है और उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस महिला की सुरक्षा और कानूनी सहायता सुनिश्चित कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर