Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:

  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन परिवार ने किया सम्मानित, अध्यक्ष व महामंत्री ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन सभागार में यूनियन के तत्वावधान में जून माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने क्रमवार सभी छह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन का दरवाजा हमेशा सेवानिवृत्त साथियों के लिए खुला रहेगा. उन्होंने कहा कि आप हमारे वरिष्ठ सदस्य हैं, और आपका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. यूनियन भविष्य में भी आपके हर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा, चाहे वह मेडिकल सेवा हो या अन्य सहायता.

इसे भी पढ़ें : Giridih : भण्डारीडीह अखाड़ा में दिखा करतब का जलवा, युवतियों ने भी बढ़ाया कार्यक्रम का उत्साह

Gambhir Car Associate Motion Ads

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए यूनियन का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा – आरके सिंह

इस अवसर पर यूनियन ने जिन कर्मचारियों का सम्मान किया, उनमें व्हीकल प्रिपरेशन एवं डिस्पेच विभाग से राजकिशोर गुप्ता, एक्सेल डिवीजन से रविन कुमार दास एवं फणिभूषण महतो, व्हीकल फैक्ट्री से एसके संवार अली, फ़्रेम फैक्ट्री से संजय कुमार शर्मा और बिरेंद्र प्रसाद शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया. यूनियन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अच्छे स्वास्थ्य और परिवार के साथ बेहतर जीवन की शुभकामनाएं दी गईं. यूनियन ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे संगठन से हमेशा जुड़े रह सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में प्रखण्ड व मण्डल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी नई शुरुआत की शुभकामनाएं

समारोह के दौरान यूनियन कार्यालय में दो कमेटी मेंबरों — सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के संजीव रंजन और ट्रांसमिशन डिपार्टमेंट के उपेंद्र कुमार का जन्मदिन भी संयुक्त रूप से मनाया गया. इस अवसर पर केक काटा गया और यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने दोनों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में तमाम कमेटी मेंबर, ऑफिस बेयरर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी मौजूद थे. सभी ने संजीव रंजन और उपेंद्र कुमार को जन्मदिन की बधाइयाँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर